फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार तीन श्रमिकों की मौत

Sat, 08 Nov 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 07 एचएएमपी 27- मृतक श्रीकिशन। स्रोतः परिजन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। पनवाड़ी मार्ग पर गलत साइड से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार तीन श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों हेलमेट नहीं लगाए थे। आक्रोशित ग्रामीणों ने तीन घंटे तक रोड जाम रखा और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। खराब सड़क से आएदिन होने वाले हादसों से ग्रामीण आक्रोशित थे।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के सदर गांव निवासी इंद्रपाल ने बताया कि उनका बेटा बृजभान (20) शुक्रवार को ट्रक में लकड़ी लोड करने कस्बा गया था। उसके साथ गांव के श्रीकिशन श्रीवास (22) व राकेश कुमार श्रीवास (20) भी थे। मजदूरी करने के बाद दोपहर करीब दो एक बाइक से तीनों गांव जा रहे थे। बताया कि बसेला गांव से पहले पनवाड़ी की ओर से गलत साइड से आ रहे डीसीएम ने टक्कर मार दी। तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कुछ लोगों ने पत्थर मार कर डीसीएम के शीशे तोड़ दिए और पहियों की हवा निकाल दी। ग्रामीण डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। लोगों का कहना थ कि एक साइड की रोड खराब होने से पनवाड़ी की ओर से आने वाले वाहन गलत साइड से आते हैं। जिससे दुर्घटनाएं होतीं हैं और प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम अभिमन्यु कुमार, सीओ राजीव प्रताप सिंह राठ व मझगवां थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। बृजभान रैकवार की मां मानकुंवर, पत्नी लक्ष्मी व 5 माह का बेटा आशीष है। चार भाई हैं जो बाहर मजदूरी करते हैं। राकेश कुमार अविवाहित थे। उनकी मां रामश्री, भाई राकेश, राजेश व विकास हैं। श्रीकिशन भी अविवाहित थे। मां कल्लो, भाई मानसिंह, जीतू, वीरेंद्र व मिथुन हैं।

फोटो 07 एचएएमपी 27- मृतक श्रीकिशन। स्रोतः परिजन

फोटो 07 एचएएमपी 27- मृतक श्रीकिशन। स्रोतः परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें