भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से सदर अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं जहरीले कीड़े के काटने से एक युवक की हालत बिगड़ गई।
कस्बे के इमिलिया थोक निवासी नीरज (15), पंधरी निवासी निखिल (18) एवं सुमेरपुर निवासी रामस्वरूप अवस्थी (37) ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने तीनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं टेढ़ा गांव में धान लगा रहे बांदा जनपद के बबेरू निवासी मजदूर राजू वर्मा (37) को जहरीले कीड़े ने काट लिया। उसे गंभीर हालत में पीएचसी लाया गया जहां से मजदूर को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।