मुस्करा/मौदहा। शनिवार को आयोजित थाना दिवस के दौरान डीएम अशोक कुमार और एसपी मृगांक शेखर पाठक ने मुस्करा कोतवाली में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। यहां पांच शिकायतें आईं जिनमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं मौदहा और सिसोलर थानों में चार शिकायतें पहुंचें जिनमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान सिसोलर में लेखपाल बांह पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे।
मुस्करा कोतवाली में डीएम और एसपी ने कहा कि जो शिकायतें आ रहीं है उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। दो राजस्व शिकायतों में डीएम ने पहले पैमाइश कराने की बात कही। वहीं मौदहा कोतवाली में एसडीएम करनवीर सिंह की अध्यक्षता में थाना दिवस आयोजित हुआ। यहां एक शिकायत आई जिसका मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान सीओ राजकुमार पांडेय, कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह और राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। सिसोलर थाने में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में तीन शिकायतें आईं जिनमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया। यहां कानूनगो और लेखपाल मौजूद रहे।