फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बजरंगियों ने सीजेपी प्रमुख का फूंका पुतला, एनएसए लगाने की मांग

विज्ञापन
फोटो24एचएएमपी 35- बस स्टैंड के पास पुतला फूंकते बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
फोटो24एचएएमपी 35- बस स्टैंड के पास पुतला फूंकते बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन



आंदोलन को लेकर बरगलाने का भी लगाया आरोप


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। शहर के बस स्टैंड के पास बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके का पुतला फूंका। इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए एनएसए लगाए जाने की मांग की। कहा कि जंतर-मंतर पर धरना दे रहे छात्रों को बरगलाया गया। उनके बीच में अपने कार्यकर्ता लगाकर देश विरोधी नारे लगवाए गए। यह षड़यंत्र उजागर हो गया है।
विज्ञापन

बृस्पतिवार को बजरंग दल के अनादि मिश्रा, रामजी गुप्ता, नवनीत मिश्रा, सूरज निषाद, बादल निषाद, विशाल, नामित सभासद नीशू भुर्जी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने कांकरोच जनता पार्टी के प्रमुख की कड़े शब्दों में निंदा की। पुतला जलाते हुए कहा कि ऐसी ताकतें देश को बांटने का काम कर रहीं है। भारतीय छात्र देश विरोधी नारेबाजी कभी नहीं कर सकते। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले की आड़ लेकर छात्र-छात्राओं को बरगलाया गया। सीजेपी के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन के बीच में उमर खालिद जिंदाबाद के नारे लगाए। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। ऐसा नेताओं पर देश विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें