फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 56 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। रोजगार मेले में 56 युवाओं को एक कंपनी में ट्रेनी पद पर नियुक्ति मिली है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला सेवायोजन कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 180 बेरोजगार युवक युवतियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें देहरादून से आई सिनर्जी कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने ट्रेनी पदों पर साक्षात्कार लिया। जिसके बाद कुल 56 अभ्यथियों का चयन किया। खास बात यह रही कि युवतियों की संख्या युवाओं के सापेक्ष अधिक रही। चयनित लोगों को योग्यताके आधार पर कार्य का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला रोजगार सहायता अधिकारी अमित कुमार वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के निर्देश पर समय समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों की प्राइवेट कंपनियां प्रतिभाग कर युवाओं को रोजगार प्रदान करा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें