फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस काम के ये हथियार!

Wed, 21 Jan 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को कोतवाली का अर्द्धवार्षिक मुआयना किया। इस दौरान हथियारों की सफाई ठीक से न होने पर नाराजगी जताई। जहां इंसास राइफल लोड नहीं ले सकी, वहीं थ्री नाट थ्री राइफल की लकड़ी टूटी मिली। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई।
विज्ञापन


एएसपी आरपी सिंह मंगलवार दोपहर कोतवाली पहुंचे। यहां उन्हाेंने इंसास राइफल, ग्रेनेड, रबर बुलेट, एनटी राइटगन पीएमएफ, चिली बम, थ्री नाट थ्री राइफल आदि शस्त्रों को देखा। निरीक्षण के दौरान उन्हाेंने इंसास राइफल में अधिक ग्रीस लगी होने पर लोड न होने पर नाराजगी व्यक्त की।

उन्हाेंने कोतवाली इंचार्ज रामपाल यादव को शस्त्रों की सफाई ठीक से कराने से निर्देश दिए। वहीं ग्रेनेड के एक्सपायरी होने पर इसे मुख्यालय भेजने को कहा। रबर बुलेट गन की सफाई भी ठीक नहीं थी। एनटी राइफल को देखकर वहां मौजूद कुछ पुलिस कर्मियों से पूछा इससे क्या होता है।
विज्ञापन


उन्हाेंने चिली बम का भी निरीक्षण किया। एएसपी ने अभिलेख भी चेक किए और इन्हें पूरा करने के निर्देश दिए। कारतूसों के मामले में कहा कि आरआई के माध्यम से सत्यापन कराया जाएगा। कहा कि  2015 से पहले की करीब 20 विवेचनाएं लंबित हैं। उन्होंने आधा दर्जन वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी जल्द करने को कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें