हमीरपुर। लखनऊ में राष्ट्रपति के अमौसी एयरपोर्ट आगमन और भारत स्काउट एवं गाइड की डायमंड जुबली जम्बूरी में प्रस्तावित सहभागिता को देखते हुए सीमावर्ती जिलों में 27 नवंबर शाम 6 बजे से 28 नवंबर रात 12 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। हमीरपुर पुलिस के अनुसार महोबा की तरफ़ से हमीरपुर,कानपुर जाने वाले वाहन कबरई–बांदा चौडगरा–खन्ना–बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे।
राठ–सरीला क्षेत्र से कानपुर जाने वाले छोटे-बड़े वाहन उरई–जालौन मार्ग से भेजे जाएंगे। मौदहा से आने वाले बड़े वाहनों को सुमेरपुर से दाहिने जसपुरा होते हुए चिल्लाघाट–फतेहपुर मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज गुप्ता ने बताया कि कानपुर की तरफ वाहन नहीं भेजे जाएंगे। सभी वाहन वैकल्पिक मार्गों से ही निकाले जाएंगे। प्रमुख स्थानों पर थाना पुलिस और यातायात पुलिस की तैनाती रहेगी। किसी भी सहायता के लिए 9473987561, 8532830132, 9454403545, 9911599180 या आपात स्थिति में 112 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आमजन को असुविधा से बचाने के लिए रूट डायवर्जन की सूचना अधिक से अधिक साझा करें।