फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जेल लोक अदालत में आए आठ मामले, सात निस्तारित

Thu, 27 Nov 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बुधवार को जिला कारागार में जेल लोक अदालत आयोजित की गई। इसमें आठ मामले प्रस्तुत हुए, सात का निस्तारण किया गया। एक बंदी के विरुद्ध कई मामलों में प्रकरण लंबित होने के कारण निस्तारण नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि बंदी अपने लघु प्रकृति के मामलों का शीघ्र निस्तारण स्वेच्छया जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर करा सकते हैं। इसके अलावा कैदियों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी की गयी। इस दौरान कहा कि जिन बंदियों के पास उनकी पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं है, वह जेल अधीक्षक के माध्यम से प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र दे सकते है। समस्याओं के निवारण के लिए जेल अधीक्षक व जेलर को आवश्यक निर्देश दिये गये। इस मौके पर सिविल जज सीनियर डिवीजन वन्दना अग्रवाल, जेल अधीक्षक मंजीव, जेलर आनंद कुमार, डिप्टी जेलर देवेन्द्र कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें