फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: आज से शहर में दो दिन नहीं होगी पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
-नेशनल हाईवे पर दो स्थानों पर होगा पाइप लाइन बदलने का काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर दो स्थानों को पाइपलाइन बदलने का काम प्रस्तावित होने से उर्मिल बांध से शहरवासियों को मिलने वाली पेयजल आपूर्ति आज से दो दिन बाधित रहेगी। इसको लेकर जलनिगम शहरी की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। छह व सात फरवरी को आपूर्ति ठप रहने से शहरवासियों को समस्या का सामना करना पड़ेगा।
महोबा पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित उर्मिल बांध से पानी लाकर शहर की डेढ़ लाख की आबादी को पेयजल आपूर्ति मुहैया कराई जाती है। जल निगम के नगरीय हमीरपुर के अधिशासी अभियंता एके शर्मा ने बताया कि कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के चौड़ीकरण का कार्य हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उर्मिल बांध में निर्मित इंटेकवेल से श्रीनगर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक जाने वाली राइजिंगमेन (700 एमएम पीएसी पाइपलाइन) की शिफ्टिंग कार्य बंसल पाथवेज भोपाल की ओर से कराया जा रहा है। पाइपलाइन बदलने का काम नेशनल हाईवे पर कैमाहा पुल के पास व कस्बा श्रीनगर में गिलिंदा मंदिर के पास दो स्थानाें पर होना है। ऐसे में श्रीनगर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट दो दिन बंद रहेगा। इससे छह और सात फरवरी को वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से महोबा शहर की पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें