फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल का पहिया फिर लगा दिया

Mon, 19 Sep 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
बस पर चढ़कर जनसभा को संबोधित करते राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिवांर।  किसान यात्रा लेकर चल रहे राहुल गांधी कस्बे  आए। थाने के निकट मैदान में उन्होंने बस पर खडे़ होकर जनसभा को संबोधित किया। बड़ी आबादी के इस गांव के कांग्रेस से विधायक गयादीन अनुरागी हैं। वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकारिणी के राष्ट्रीय सदस्य युगराज भदौरिया भी इसी गांव के हैं।
विज्ञापन


सभा में उन्होंने भाजपा, सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। शिवपाल सिंह यादव का नाम लिए बगैर कहा कि अखिलेश जिस साइकिल पर सवार रहे चार साल बाद उसका एक पहिया निकालकर फें क दिया लेकिन पार्टी मुखिया ने फिर से वही पहिया साइकिल में लगा दिया। कहा कि अगर पहिया खराब था तो क्यों लगाया। भाजपा पर भी जमकर तंज कसे। कहा कि यह सेल्फी की सरकार है। प्रधानमंत्री ओबामा के साथ सिर्फ  सेल्फी लेते रहते हैं। वहीं भीड़ के दबाव में बेरीकेडिंग भी झुक गई। राहुल गांधी के साथ विधायक व प्रधान प्रतिनिधि रमेश भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें