फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समोसे का फिर राहुल ने लिया मजा

Mon, 19 Sep 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
मुस्करा कस्बे में लोगों के साथ सैल्फी लेते राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुस्करा। राठ से चलकर शाम करीब सात बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा की बस मुस्करा कस्बा स्थित पप्पू समोसा वाले की दुकान के  सामने रुकी। वह अपने प्रिय कार्यकर्ता की दुकान में जाना नहीं भूले और समोसा बेहद स्वादिष्ट होने की बात कही। एक समोसा खाते खाते कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पप्पू को संगठन की बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कह गए। इसके बाद उन्होंने चाय की चुस्की ली। वर्ष 2012 में चुनावी अभियान पर आए राहुल गांधी इसी दुकान पर रात आठ बजे ठहरे थे। तब भी उन्होंने समोसा का मजा लिया था। नगर अध्यक्ष ने उन्हें कस्बे के बाहर बाईपास बनवाने के साथ अन्य समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। इसके बाद दुकान के बाहर मौजूद जनसभा को राहुल ने संबोधित किया। इसके बाद महेश राजपूत ने मकान के सामने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें