फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात चार घरों में चोरी, वारदात की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए युवक। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर कोतवाली से महज दो सौ मीटर दूर स्थित अमन शहीद मोहल्ले में गुरुवार की रात चोरों ने चार घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की वारदात सामने आई है। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के अमन शहीद मोहल्ला कोतवाली से महज दो सौ मीटर दूर है। मोहल्ला के रमेश कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गुरुवार देर रात चोरों ने घर की छत में चढ़कर उसकी पैंट में पड़े पर्स से आठ सौ रुपये चुरा लिए।
इसके बाद पड़ोसी रामऔतार वर्मा व संतोष कुमार के घर से मोबाइल फोन चुरा ले गए। कहा कि इसके अलावा इमरान के घर से पर्स में पड़े 1300 रुपये चोरी कर ले गए हैं। सुबह घटना की सूचना मिलते ही पड़ोसियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पीड़ितों ने खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि चोरों ने चारों घर से हजारों रुपये की चोरी की है। शहर कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ितों की ओर से तहरीर मिल गई है। कहा कि पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें