राठ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उनका पति बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करते है। 23 सितंबर की रात 11 बजे गांव का दबंग युवक घर की पीछे से दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आया और उनके साथ जबरन दुष्कर्म करने लगा। शोर मचाने पर उसने मुंह दबाकर मारपीट की तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
जब सास ससुर ने आरोपी को घर से बाहर निकलते देखा तो शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग भी आ गए। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। क्राइम इंस्पेक्टर दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।