हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के कनौटा गांव में बेतवा नदी किनारे तीन युवकों ने एक युवक को जलाकर मारने का प्रयास किया। उसने भागकर अपनी जान बचाई और कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने घटना की जांच करते हुए दो घायल युवकों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। दोनों पक्षों में मछली बनाने के दौरान शराब के नशे में विवाद हो गया था।
सदर कोतवाली के कनौटा शीतलपुर निवासी संदीप पाल ने बताया कि गांव के कुछ लड़के बेतवा नदी किनारे मछली बना रहे थे। उसका कुरारा निवासी दोस्त उसे वहां ले गया। मछली बनाने के दौरान अचानक गांव के तीन युवकों ने विवाद के बाद उसे आग से जलाने का प्रयास किया। इससे उसके सीने गाल व बाजू जल गए। वह वहां से भागकर गांव पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। कोतवाली में शिकायत के बाद पुलिस जांच के लिए युवक के साथ गांव गई।
सदर कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि शराब के नशे में मछली बनाते समय दो पक्षों में विवाद हो गया। संदीप ने दूसरे पक्ष के युवक के सिर पर वार कर दिया। इसी दौरान झगड़े में संदीप आग में गिरकर जल गया। संदीप व दूसरे युवक को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। दोनों पक्ष के लोग आपस में बातचीत कर रहे है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।