फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 11 Jun 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
टनास्थल पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली के मेरापुर गांव में शराबी पति से परेशान महिला बच्चों को लेकर सात माह पूर्व मायके चली गई। पत्नी के न आने से परेशान युवक ने बीती रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुराहाल है। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


मेरापुर गांव निवासी हरीचरन (25) पुत्र स्व.छोटेलाल निषाद की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व जनपद कानपुर देहात के मूसानगर थाना के सरौता गांव में हुई थी। पिता की मौत के बाद से हरीचरन मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के चाचा राजेंद्र निषाद ने बताया कि भतीजा हरीचरन शराब का आदी था।

जिसके कारण उसका अपनी पत्नी से आए दिन झगड़ा होता था। जिसके चलते करीब सात माह पूर्व उसकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। तब से वह नहीं आई। इधर हरीचरन ने कई बार उसे लाने का प्रयास किया मगर उसने शराब नहीं छोड़ने पर आने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


जिसके चलते परेशान भतीजे ने बीती रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चाचा ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब सात बजे वह नशे की हालत में आया और अपने कमरे का दरवाजा बंद कर डेक बजाने लगा।

रात करीब नौ बजे जब डेक बंद हो गया और हरीचरन की कोई लोकेशन न मिलने पर उसने मोहल्ले के लोगों को बुलाया और फिर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जिस पर एसआई देवेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे उन्होंने दरवाजे को तोड़कर अंदर देखा। जहां हरीचरन फांसी के फंदे पर लटका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें