फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को लूटा, आरोपी दबोचा गया

Sun, 19 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
आरोपी को कोतवाली ले जाते सिपाही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली से सवारियां लेकर आ रही स्थानीय रोडवेज डिपो की बस में इटावा के निकट जहर खुरानी गिरोह के एक सदस्य ने मजदूर को अपना शिकार बना लिया। घटना क ो अंजाम देने के बाद आरोपी लूट का सामान लेकर चंपत होता तभी चालक परिचालक ने आरोपी को दबोच लिया। रविवार सुबह उसे कोतवाली पुलिस के हवाले किया। वहीं जहर खुरानी के शिकार थाना ललपुरा के स्वासा गांव निवासी मजदूर को बेहोशी हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रोडवेज डिपो की बस प्रतिदिन मुस्करा से दिल्ली के लिए संचालित होती है। शनिवार को दिल्ली के आनंद बिहार बस अड्डे से यात्रियों को लेकर लौट रही बस में ललपुरा थानाक्षेत्र के स्वासा बुजुर्ग गांव निवासी पवन (26) पुत्र दयाराम सवार हुआ। पवन गुडगांव से मजदूरी करता है।

बस के परिचालक अनिल कुमार द्विवेदी ने बताया कि रास्ते में दादरी स्टेशन से बस में इटावा के रचपुरा थाने का बसरेहणा गांव निवासी संजीव कुमार पुत्र साहब शर्मा सवार हुआ। रास्ते में उसने पवन को जहरखुरानी का शिकार बनाया और उसका सामान लेकर बीच रास्ते में उतरने लगा। तभी उन लोगों को शंका हुई।
विज्ञापन


जिस पर चालक दिलीप कुमार ने सवारियों के सहयोग से उसे बस में दबोच लिया। मुख्यालय पहुंचने पर चालक-परिचालक ने आरोपी को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पवन को बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक के पिता दयाराम ने बताया कि उसका लड़का कई साल से गुड़गांव में मजदूरी कर रहा है।

कहा कि वह अक्सर रुपये लेकर घर आता जाता रहता है। कहा कि उसका अन्य सामान तो मिल गया है लेकिन रुपये नहीं मिले हैं। आशंका जताई कि गिरोह में आरोपी के साथ अन्य सदस्य भी थे। इस मामले में कोतवाल अनूप कुमार सिंह ने कहा कि जहर खुरानी का शिकार हुए मजदूर को अभी तक होेश नहीं आया है। कहा कि होश आने के बाद उसकी तहरीर पर पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें