फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के तमंचे से निकली गोली ने ली मां की जान

Thu, 26 Feb 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुर्रा में दूल्हे की निकासी के दौरान युवक द्वारा की गई हर्ष फायरिंग में उसकी मां की ही मौत हो गई। मृृतका के दूूसरे पुत्र ने भाई के खिलाफ  कोतवाली में तहरीर दी, जिस पर कोतवाली पुलिस ने धारा 304 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीती रात थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्रा में शफ ी मुहम्मद के पुत्र साबिर का निकाह था। देर शाम विवाह वाले घर में दूल्हा निकासी की रस्म अदा की जा रही थी। दूल्हा की निकासी के समय जब लोग गांव के भूपेंद्र उर्फ  भूपा पुत्र लक्ष्मीप्रसाद के घर के सामने पहुंची तो भूपा ने खुशी में अवैध तमंचे से एक फ ायर कर दिया। लेकिन फ ायर मिस हो गया। इस पर जब वह दोबारा असलहा लोड करने लगा तभी उसके असलहे से अचानक फ ायर हो गया। जिसकी गोली पास खड़ी उसकी 55 वर्षीय मां गोमती के कमर में जा धंसी। जिससे वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। जिससे अफ रातफ री मच गई। कुछ ही समय बाद गोली लगने से घायल महिला की मौत हो गई। मृतका के दूसरे पुत्र देवेंद्र उर्फ  हल्के ने अपने भाई के खिलाफ  कोतवाली में तहरीर दी जिस पर कोतवाली पुलिस ने धारा 304 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी भूपा को मय तमंचा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें