हमीरपुर। शहर स्थित एक मोहल्ला निवासी युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन उसे फंदेे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शहर के रहुनियां धर्मशाला निवासी अशरफ अली ने बताया कि वह चार भाई हैं। उनका सबसे छोटा भाई फारूख (28) घर में बेकरी की दुकान चलाता था। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी फराह और दोनों बच्चों को कानपुर छोड़कर आया। कानपुर में पत्नी का मायका है। शनिवार को दिन में वह अपने कमरे में ही बना रहा।
करीब 7 बजेे बहन शहनाज ने दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। देखा कि वह फंदे पर लटक रहा था। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अशरफ अली ने बताया कि भाई के साले को उनकी बहन भी ब्याही है। भाइयों का कहना है कि उसकी ससुराल में कोई विवाद हुआ हो तो जानकारी नहीं है। मृतक की पत्नी को सूचना दे दी गई है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा जांच की जा रही है।