फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डायरिया से छात्रा की मौत

Sat, 20 Jul 2024 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। उमस भरी गर्मी के चलते जहां अस्पतालों में उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी है। वहीं रविवार को डायरिया पीड़ित कक्षा आठ की एक छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन




कस्बा के कुम्हरौडा मोहल्ला निवासी हर्षिता (13) पुत्री मुरलीधर को उल्टी-दस्त की दिक्कत होने पर वह पहले निजी चिकित्सालय में उसका इलाज कराते रहे। हालत ठीक न होने पर परिजन उसे कस्बा स्थित सरकारी अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
भाई प्रांशु ने बताया कि दो दिन से बहन की हालत खराब थी। मृतका पांच बहन व दो भाइयों में सबसे छोटी थी। वह आदर्श इंटर कॉलेज में कक्षा 8 में छात्रा थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. रजत रंजन तिवारी ने बताया की इस समय फिर से उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें