फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। बुधौलियाना मोहल्ला निवासी अमरचंद्र ने बताया कि बुधवार रात उनका बेटा पुष्पेंद्र रैकवार (22) कमरे में सोने चला गया। देर रात रस्सी से फंदा लगा लिया। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। बताया कि बेटा अविवाहित था और मजदूरी करता था। अमरचंद्र ने बताया कि उनके चार बेटे थे। पुष्पेंद्र तीसरे नंबर का था। करीब डेढ़ साल पहले दूसरे नंबर के बेटे छोटे ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। युवक की मौत पर मां जानकी, भाई राहुल व बाबू बेहाल हैं। एसएसआई प्रिंस दीक्षित ने कहा कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन







मार्ग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल
राठ। मझगवां थाने के सिकरौधा गांव निवासी तिलक (35) ने बताया कि अपने साथी अमृत (25) के साथ बाइक से राठ जा रहे थे। रास्ते में बाइक असंतुलित होने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वहीं सरीला क्षेत्र के जरिया टीला गांव निवासी ओमकार (24), मुस्करा के गहरौली निवासी देवेंद्र (35), महोबा के जयदेव (34) व खरेला के राजेश (30) मार्ग दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें