फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: महिलाओं ने सीखा आंवले से मुरब्बा, च्यवनप्राश बनाना

Sat, 13 Dec 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। केवीके कुरारा में पांच दिवसीय महिला कृषि प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को आंवले के मूल्य संवर्धन विषय पर प्रशिक्षित किया गया। इसमें आंवले का मुरब्बा, च्यवनप्राश आदि चीजें बनाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पांच दिवसीय प्रशिक्षण में ग्रामीण महिलाओं को आंवले के मूल्य संवर्धन विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। इसमें आंवले का मुरब्बा, च्यवनप्राश इत्यादि बनाने की जानकारी दी गईं। केवीके अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कहा कि आप सब प्रशिक्षण के पश्चात इसको एक व्यवसाय के रूप में कीजिए, इससे आप को एक नया आय का जरिया प्राप्त हो सकता है।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत कुमार ने सभी महिलाओं को आंवले का मुरब्बा व च्यवनप्राश बनाने की पूरी जानकारी दी। कहा कि यह प्रशिक्षण मूल्य संवर्धन विषय पर आधारित था। इससे ग्रामीण महिलाएं कृषि मौसम के अनुसार कई चीजें बनाकर अपनी आय बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. सोमवंशी, डॉ. शालिनी, डॉ. एनके यादव, अशोक, वैभव, खुशबू, सुशील, ओसन मसाले के राजेश गुप्ता सहित सभी प्रशिक्षार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें