फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: घायल को छोड़कर गए बराती, अस्पताल में मौत

Wed, 25 Feb 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 25 एचएएमपी 27- मृतक की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घायल को छोड़कर गए बराती, अस्पताल में मौत
- शादी समारोह से लौट रही कार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर
- गजनेर थाना क्षेत्र के तड़वारा मुक्तापुर गांव के रहने वाले थे छन्नू
पौथिया (हमीरपुर)। राठ हाईवे पर ललपुरा थाना क्षेत्र के पास मंगलवार रात शादी समारोह से लौट रही कार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हुई। हादसे में कार चालक छन्नू नायर उर्फ बंजारा (32) घायल हो गए। अन्य बाराती उसे वहीं छोड़कर चले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के तड़वारा मुक्तापुर गांव निवासी छन्नू पुत्र स्व. मेवालाल मंगलवार को दोस्त राजकुमार की शादी में शामिल होने बिंवार थाना क्षेत्र के महेरा गांव पहुंचे थे। रात करीब दो बजे वे कार में कुछ बरातियों को लेकर अपने गांव लौट रहे थे। ललपुरा थाने से महज 200 मीटर दूर पहुंचते ही सामने से अनियंत्रित ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चालक छन्नू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार में सवार अन्य बराती संवेदनहीनता दिखाते हुए तड़पते चालक को वहीं छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची ललपुरा थाना पुलिस ने घायल को छानी सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


भतीजे बिपिन ने बताया कि छन्नू अपने पीछे पत्नी आरती देवी, बेटी मांसी (8), बेटा विनय (5) और विष्णु (3) को रोता-बिलखता छोड़ गए। ललपुरा थाना प्रभारी राकेश कुमार सरोज ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें