फोटो 17 एचएएमपी 32- राठ में स्वामी ब्रह्मानंद की समाधि पर पुष्प अर्पित स्वामी प्रसाद मौर्य। संव
राठ। अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार में जनता की नहीं ईवीएम की जीत है। कहीं न कहीं कोई बड़ा खेला हुआ है। भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है जिसमें निर्वाचन आयोग की सहमति है।
संविधान सम्मान यात्रा पर निकले स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोमवार को स्वामी ब्रह्मानंद की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि स्वामी जी बहुत बड़े समाज सुधारक थे। छुआछूत, कुरीतियों व आडंबर के विरोधी थे। उन्होंने दलितों, आदिवासियों व पिछड़ों के उत्थान के लिए मजबूती से बात रखी। कहा कि यदि सरकार में आने का मौका मिला तो स्वामी जी के नाम पर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बनाने का काम करेंगे।