राठ (हमीरपुर)। बीएनवी कॉलेज ग्राउंड पर भारत स्काउट गाइड की दो दिवसीय जनपदीय रैली हुई। नगर संवर्ग में राठ के महारानी लक्ष्मीबाई उच्च प्राथमिक विद्यालय की टीम विजेता बनी। वहीं बुलबुल टीम में उच्च प्राथमिक विद्यालय गल्हिया की टीम पहले स्थान पर रही।
रैली में 32 टीमों ने प्रतिभाग किया। गाइड में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हमीरपुर की टीम प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मौदहा की टीम द्वितीय व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की टीम तृतीय रही। मुख्य अतिथि विधायक मनीषा अनुरागी रहीं। उन्होंने टेंट का निरीक्षण किया।
इस दौरान स्काउट गाइड द्वारा बिना बर्तन के तैयार किए गए भोजन का स्वाद लिया। प्रतियोगिता में विजेता बनी टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिला स्काउट मास्टर अकबर अली, रैली संयोजक चित्रगुप्त इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ सत्यनारायण परिहार, बीएनबी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नरेश कुमार, ब्लॉक स्काउट शिक्षक हरिशंकर यादव, संगीता, नवीन बुधौलिया, डीसीओ अरुण सोनी आदि रहे।