फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सचिवों ने एडीओ पंचायत को सौंपे डोंगल, जताया विरोध

Mon, 15 Dec 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 15 एचएएमपी21- मौदहा ब्लॉक कार्यालय में एडीओ पंचायत को डोंगल सौंपते सचिव। संवाद
विज्ञापन
मौदहा/कुरारा। आनलाइन हाजिरी के विरोध में उतरे ग्राम पंचायत सचिवों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए साइकिल सत्याग्रह का अनूठा तरीका अपनाया है। आंदोलन के 15वें दिन सभी सचिवों ने अपने डोंगल सामूहिक रूप से एडीओ पंचायत को सौंपते हुए विरोध प्रदर्शन करते हुए शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है।
विज्ञापन


मौदहा में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ व ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के आह्वान पर चल रहे शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन के तहत सचिवों ने निजी वाहनों का प्रयोग पूरी तरह से बंद कर दिया है। कहना है कि जब उन्हें वाहन खर्च का उचित प्रावधान नहीं तो वे अब क्षेत्र में जाने के लिए साइकिल का प्रयोग कर रहे हैं। साइकिल सत्याग्रह के जरिए सचिव सीधे सरकार को संदेश देना चाहते हैं। आंदोलन के 15वें दिन शासन से किसी भी प्रकार की सुनवाई न होने पर सोमवार दोपहर क्षेत्र भर के सचिवों ने एकजुट होकर एडीओ पंचायत अमर सिंह को अपने-अपने डोंगल सौंपे हैं। कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को स्वीकार नहीं करती है, तो अब वह ग्राम पंचायतों का आनलाइन पेमेंट नहीं करेंगे। डोंगल जमा करने पर प्रधान संघ के अध्यक्ष माहेश्वरी दीन ने बताया कि विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी। वहीं, गोशालाओं में डिमांड नहीं लग पाएगी और जनता के कार्य में भी समस्या होगी। इस मौके पर नितेश चंदेल, शिवमूरत सिंह, नीरज पटेल, हरी बाबू, अरविंद कुमार, प्रियंका देवी, स्वाति शर्मा, भूपेंद्र कुमार, अरविंद पाल सहित बड़ी संख्या में सचिव मौजूद रहे। कुरारा में एडीएओ पंचायत धर्मेद्र पाल को डोंगल सौंपे गए। इस दौरान आशीष कुमार, बलजीत, महेश, नीरज सचान समेत अन्य मौजूद रहे।

एडीओ पंचायत मौदहा अमर सिंह ने बताया कि किसी भी ग्राम पंचायत का आनलाइन पेमेंट व अन्य कार्य बाधित नहीं होंगे। पंचायतों के सभी कार्य पूर्व की भांति चलते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें