फोटो 26 एमएएचपी 19 परिचय-हिंदू जागरण शोभायात्रा में शस्त्र चलाकर कौशल दिखाते चलते संत। संवाद
- फोटो : चोरी के बाद मौके पर मौजूद लोग।
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी में शुक्रवार को हिंदू जागरण शोभायात्रा निकाली गई। इसमें संतों ने कस्बे में घूमकर पारंपरिक शस्त्रों को चलाने का कौशल दिखाया और लोगों से नृत्य करने के बजाय समाज की बेहतरी के लिए शस्त्र विद्या सीखने की जरूरत बताई।
शिवशक्ति अखाड़ा कानपुर की ओर से पूरे देश में शस्त्र विद्या का प्रदर्शन करते हुए शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी के तहत कस्बे के गोवर्धन्नाथ जू मंदिर से शोभा यात्रा शुरू हुई। महंत मधुराम शरणदास ने कहा कि हिंदुओं की युवा पीढ़ी नृत्य करने में जुटी है। अब नृत्य को त्याग शस्त्र विद्या का अभ्यास करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस समय कई प्रकार के जिहाद चल रहे हैं। रोहिंग्या अवैध रूप से देश में घुसकर रोजगार छीनने में लगे है। हम सब हिंदू एक हैं और एक जाति को दूसरी जाति का सहयोग करना पड़ेगा। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पटेरिया, योगेंद्र दीक्षित, रोहित शुक्ला, भूपेंद्र, गौरव दीक्षित आदि मौजूद रहे।