फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: चंद महीने में ही उखड़ने लगी सड़क

Sun, 11 Aug 2024 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। लोकसभा चुनाव के दौरान बनाया गया बांकी कलौलीजार मार्ग पहली बरसात नहीं झेल सका और जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने लगा है। यहां कार्य की लागत का बोर्ड भी कहीं लगाया है।
विज्ञापन

बांकी गांव निवासी केशव, परवेज, गयादीन व रामसेवक आदि ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान सड़क का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि निर्माण के दौरान ठेकेदार ने घटिया सामग्री का उपयोग किया था।
इसका विरोध भी किया गया। लेकिन ठेकेदार ने किसी की नहीं सुनी और नतीजा यह रहा कि यह सड़क पहली बरसात में ही उखड़ने लगी है। जगह-जगह पर क्षतिग्रस्त होने लगी है।
विज्ञापन

कलौलीजार के प्रधान अरविंद यादव ने बताया कि सड़क का निर्माण बांकी से कलौलीजार किया जाना था। लेकिन ठेकेदार ने कलौलीजार से दो किलोमीटर पूर्व ही कार्य ठप कर दिया है।
इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता एमएल वर्मा का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माण खंड एक द्वारा बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें