फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मोदी की गारंटी योजना का परिणाम है सभी को मिल रहा लाभ

Sun, 07 Jan 2024 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। रविवार को कस्बे के गायत्री तपोभूमि प्रांगण व रामलीला मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा का वृहद कार्यक्रम आयोजित करके विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद ने कहा कि यह मोदी की गारंटी योजना का परिणाम है कि गरीबों को उसका हक प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन

रविवार को कस्बे की तपोभूमि प्रांगण व रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद ने कहा कि यह मोदी की गारंटी योजना का परिणाम है कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील पाठक, एडीएम न्यायिक नागेंद्र नाथ,अधिशाषी अधिकारी कुलकमल सिंह, चेयरमैन धीरेंद्र शिवहरे आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, आदित्य अवस्थी, संतराम गुप्ता, ओमेश सिंह, पुष्पराज सोनी, श्याम धुरिया, राजेश सहारा, अरविंद श्रीवास्तव, कन्हैया शर्मा, रवि गुप्ता, मीना यादव सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें