फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा कर रहे लोगों को लाठी पटककर किया शांत

Wed, 16 Nov 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
स्टेट बैंक में लगी लंबी लाइन व भीड़। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
हजार व पांच सौ के नोटाें के बंद होने के आठवें दिन बैंकों में करेंसी बदलने व जमा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा रही। वहीं, कुछ बैंकाें में नोट बदलने के बाद उंगली में स्याही का निशान भी लगाए गए। पौथिया स्थित ओबीसी बैंक में नोट जमा करने गए एक उपभोक्ता ने बैंक कर्मियाें पर कैश गिनने के दौरान हेराफेरी कर कैश कम करने का आरोप लगाया है। वहीं, बिवांर के बांधुर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी पटकनी पड़ी।  
विज्ञापन


मुख्यालय की स्टेट बैंक, बैंक आफ इंडिया में नोट बदलने वालो उंगलियों में स्याही का निशान लगाया गया। ज्यादातर बैंकाें ने कैश कम होने का रोना रोया। पौथिया स्थित ओबीसी बैंक में सहुरापुर गांव से नोट जमा करने आए रामबाबू ने बैंक के कैशियर पर नोट गिनती के दौरान हेराफेरी कर नोट कम गिनने का आरोप लगाया। उसने बैंक के बाहर मौजूद ललपुरा थानाध्यक्ष मोहम्मद अली को बताया कि वह एक लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने गया था।

जब वह कैश काउंटर में पहुंचा तो कैशियर ने पहले कैश अपने रैक में डाल लिया बाद में उनकी गिनती शुरू की। उसके बाद दो एक-एक हजार के नोट व दो पांच सौ के नोट वापस कर कर कहा कि यह नकली हैं। उसके बाद नोट कम होने की बात कहने लगा और खाते में मात्र 92 हजार रुपये ही जमा किए।
विज्ञापन


हो हल्ला को देख थानाध्यक्ष ने जानकारी की जिस पर ग्राहक की भूल कह उसे वहां से चलता कर दिया। इसी प्रकार बिवांर थानाक्षेत्र के बांधुरबुजुर्ग गांव स्थित स्टेट बैंक शाखा में सुबह से उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। दोपहर करीब बारह बजे कुछ लोग लाइन तोड़कर बीच में घुसने लगे। जिसका लोगों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर लोग आपस में ही झगड़ने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठी पटकी और मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें