बिवांर। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
थाना प्रभारी नन्दराम प्रजापति ने बताया कि अयूब, मोहम्मद राजा और गुलफान उर्फ इरफान को पकड़ा गया है। ये तीनों कानपुर नगर के जाजमऊ, कैंट और महाराजपुर थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। बीते सोमवार देर शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। बताया गया था कि बिवांर-मौदहा रोड पर विभूनी गांव की मजार के पास एक संदिग्ध कार खड़ी थी। सूचना मिलने पर एसआई रवींद्र कुमार, एसआई मोहम्मद सुल्तान और एसआई जगतनारायण ने अपनी टीम के साथ दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने का प्रयास किया पर उन्हें पकड़ लिया गया।
कार में बकरियों की आवाज सुनकर पूछताछ की गई, जिस पर तीनों ने चोरी स्वीकार की। पुलिस ने एक होंडा सिटी कार, तीन मोबाइल फोन, 9400 रुपये, दो बकरे और दो बकरियां बरामद कीं। आरोपियों ने राजू कुरैशी और चांद खां को भी सहयोगी बताया। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।