फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पुलिस तलाश रही किस ओर से चली गोली

विज्ञापन
फोटो 21 एचएएमपी 48- मंगलवार को कालपी चौराहा पर घटना स्थल का निरीक्षण करते एसपी। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। कालपी चौराहे पर फल का ठेला लगाने वाले राजकुमार निषाद उर्फ राजू की हत्या की गुत्थी अब तक पुलिस सुलझा नहीं पाई है। कई लोगों से पूछताछ की गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए, लेकिन गोली किस ओर से चलाई गई इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस इंटेलिजेंस के साथ तकनीक का और सहारा ले रही है।
विज्ञापन

बीते 16 अक्तूबर की शाम फल विक्रेता को गाेली मार दी गई थी। इलाज के दौरान 18 अक्तूबर को उनकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि हुई थी।
गौरा देवी नई बस्ती निवासी राजू निषाद कालपी चौराहे पर फल बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। साले कौशलराज ने बताया कि घटना वाले दिन जीजा दोपहर में खाना खाने घर गए थे। इसके बाद शाम करीब चार बजे वह दोबारा दुकान पर आए। शाम करीब सवा पांच बजे घटना को अंजाम दिया गया, उस समय उनकी मां और पत्नी पास में ही सब्जी की दुकान पर मौजूद थीं। इनकी दुकान घटना स्थल से करीब 30 फीट की दूरी पर थी।
विज्ञापन


फल के पैसे लेते समय हुई घटना

परिजनों के अनुसार राजू की दुकान पर एक व्यक्ति फल खरीदने आया था। वह केले के पैसे देने लगा, तभी राजू को गोली लग गई। इस दौरान दुकान के आसपास कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। हालांकि, गोली किसने चलाई और हमलावर कहां से आया, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है।
दुकान के सामने से गुजरे थे चार युवक

साले कौशल के मुताबिक घटना से कुछ सेकंड पहले चार युवक दुकान के सामने से गुजरे थे। फुटेज में ये युवक दिखाई देते हैं, लेकिन गोली चलाने का दृश्य स्पष्ट नहीं है। कैमरे का दृश्य बदल जाने के कारण घटना का अहम हिस्सा रिकॉर्ड नहीं हो पाया। फुटेज में दुकान के आसपास लोगों की आवाजाही और घटना के बाद जुटी भीड़ दिखाई दे रही है।

32 बोर की गोली चलने की आशंका


फल विक्रेता की हत्या में 32 बोर की गोली इस्तेमाल होने की जानकारी सामने आई है। सीटी स्कैन रिपोर्ट में बंदूक से लगी चोट (गनशॉट इंजरी) का उल्लेख है। रिपोर्ट में गोली के बोर का उल्लेख नहीं किया गया है।

शुरुआती जानकारी में गिरने से चोट लगने की बात सामने आई थी। बाद में जांच और पोस्टमार्टम में गोली लगने की पुष्टि हुई। गोली किस दिशा से चली, इसकी पड़ताल की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। अब तक पुरानी रंजिश से जुड़ा कोई स्पष्ट तथ्य सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

- मृगांक शेखर पाठक, पुलिस अधीक्षक

फोटो 21 एचएएमपी 48- मंगलवार को कालपी चौराहा पर घटना स्थल का निरीक्षण करते एसपी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें