हमीरपुर। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के भारत कला भवन में कलाकार सुभाष चंद्र की तीन दिवसीय एकल चित्र प्रदर्शनी लाइफ, डेथ, लिबरेशन इन बनारस घाट थीम पर आयोजित हुई। इसमें बनारस के घाटों में उकेरे जीवन, मृत्यु और मुक्ति के 16 चित्र प्रदर्शित किए गए।
कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कलाकार की वैचारिक गहराई और कलात्मक अभिव्यक्ति की सराहना की। उन्होंने प्रत्येक चित्र के पीछे की प्रेरणा, विषयवस्तु और संदेश पर कलाकार सुभाष चंद्र से विस्तार से चर्चा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रदर्शित चित्रों पर आधारित एक कैटलॉग का भी विमोचन किया गया, जिसमें कलाकार के कला-सृजन और प्रदर्शित कृतियों का संकलन शामिल है। इस अवसर पर कला संकाय की प्रमुख प्रो. उत्तमा दीक्षित, प्रदर्शनी के संयोजक डॉ. सुरेश चंद्र जांगिड़, समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, कलाकार और कला प्रेमी मौजूद रहे।