मझगवां थाने के अटगांव में एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
जानकारी
के अनुसार, अटगांव निवासी हरीराम (75) पुत्र सरमान अनुरागी के पास करीब 4
बीघा पट्टे की जमीन है। जिससे उसके परिवार का भरण पोषण होता था। तीन साल
पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी।
उसकी दो पुत्रियां सोमवती और विद्या हैं।
सोमवती मुस्करा थाने के ऐंझी और विद्या खरेला गांव में ब्याही हैं। विद्या
के पति खरेला निवासी भोला ने बताया कि तीन दिन पहले उसके ससुर हरीराम
खरेला से अटगांव आए थे।
शनिवार सुबह घर के बाहर कुएं के पास ग्रामीणों से
बातचीत करते रहे। कुछ देर बाद उठकर घर चले आए गया और अंदर से दरवाजा बंद कर
लिया। इसी बीच ऐंझी गांव निवासी साढ़ू रामकृपाल ने ससुर को फोन किया।
फोन
नहीं उठा तो रामकृपाल ने पड़ोसी सूरज के मोबाइल पर फोन कर ससुर से बात
कराने को कहा। जब पड़ोसी फोन लेकर हरीराम के घर पहुंचा और खटखटाने पर भी
दरवाजा नहीं खुला।
अनहोनी की आशंका में ग्रामीणों ने झांककर देखा तो उसका
शव फांसी पर लटका था। मृतक के पारिवारिक भतीजे ने थाने में घटना की सूचना
दी।
दामाद भोला ने बताया कि तीन दिन पहले उसने ससुर को गांव जाने से रोका
था। लेकिन वह नहीं माने। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि मामले की
छानबीन की जा रही है। घटना का सही कारण ज्ञात नहीं हो सका है।