फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: तीन डिग्री न्यूनतम व दो डिग्री अधिकतम गिरा पारा

Sat, 08 Nov 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। दिवाली के बाद रात के तापमान के लुढ़कने का सिलसिला जारी है। शनिवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री गिरावट के साथ 15.2 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान भी दो डिग्री लुढ़ककर 28.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के मुताबिक, अगले चार दिन तक सुबह-शाम कोहरा छाने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पहाड़ों की हवा बादलों के साथ शहर में प्रवेश कर रही है। इससे धूप की तपिश कम हुई है और नमी की मात्रा बढ़ी है। लिहाजा, हवा ठंड का अहसास करा रही है। शनिवार दोपहर 12 बजे धुंध की चादर लिपटी हुई नजर आई। धूप निकलने के बाद भी उसका कोई असर नहीं दिख रहा था। हवाओं ने मौसम में ठंड का एहसास लोगों को करा दिया है। लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया था। बीते दो दिनों में पारा दो डिग्री लुढ़ककर 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम पारा भी तीन डिग्री लुढ़ककर 15.2 डिग्री पर पहुंच गया। हवा में नमी का स्तर कम होने से काेहरे ने भी अपना असर दिखाया।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजीव सिंह के मुताबिक चार से पांच दिन तक सुबह-शाम कोहरा छा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें