फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पांच डिग्री लुढ़का अधिकतम पारा, गलन बढ़ी

Fri, 19 Dec 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 18 एचएएमपी 23- शहर में सुबह छाया कोहरा व धुंध। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल हो गया है। बृहस्पतिवार को दिन भर सूर्यदेव के दर्शन न होने से गलन से लोगों को कंपकंपी छूट गई। अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम पारा नौ डिग्री सेल्सियस रहा है। पछुवा हवा से ठंड में और इजाफा हुआ। मौसम विभाग ने अभी कोहरे व पछुआ हवाएं चलने से ठंड और बढ़ने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह सात किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा से लोगों की कंपकंपी छूट गई। कोहरे की वजह से सुबह के समय वाहन रेंगते नजर आए। दिन भर बदली व धुंध छाई रही सुभाष बाजार, किंग रोड, बस स्टैंड जैसे व्यस्ततम इलाके में सन्नाटे की स्थिति रही। अधिकतम तापमान पांच डिग्री लुढ़ककर 20 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे में कोहरा छाने व पछुआ हवा चलने का अनुमान है। इससे ठंड और भी बढ़ने की उम्मीद है। किसान भाई अपनी फसलों को पाला से बचाने के लिए हल्की सिंचाई अवश्य कर दें। शाम को फसलों के आसपास धुंआ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें