हमीरपुर। परिवहन निगम के नये आदेश में अब लोकतंत्र सेनानी अपने एक सहयोगी के साथ बसों में यात्रा करने का लाभ ले सकेंगे। विभाग ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधक तथा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को आदेश का पालन कराए जाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
निगम की एसी वोल्वो तथा प्लेटिनम बसों सहित साधारण बसों में यात्रा करने के लिए पात्र हैं। सभी श्रेणी की बसों में यह सुविधा मिलेगी। लोकतंत्र सेनानी समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष चंद्रपाल सचान व देवी प्रसाद गुप्ता ने परिवहन निगम के इस आदेश का स्वागत करते हुए सराहना की है। एआरएम आरपी साहू ने बताया कि शासन के आदेश का पालन कराया जाएगा। अब लोकतंत्र सेनानी अपने एक सहयोगी के साथ निगम की बसों में यात्रा कर सकेंगे।