फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी ठुकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला। दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने रिश्ता तोड़कर लड़के की दूसरी जगह शादी करा दी। लड़की के पिता का आरोप है कि तिलक में दिया गया चढ़ावा वापस मांगने पर वर पक्ष के लोग धमकी दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जलालपुर थाने के ममना गांव निवासी रामजीवन सोनी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी राठ के गुलाबनगर मोहल्ला निवासी रविंद्र सोनी के साथ तय की थी। बीती 15 दिसंबर को रविंद्र व उसके घरवाले गोद भराई की रस्म कर गए और अगले दिन उन लोगों ने भी रविंद्र के घर जाकर तिलक चढ़ा दिया।
तिलक में एक लाख रुपये नकद, दस हजार के कपड़े, सोने की अंगूठी, चांदी के पांच सिक्के आदि रविंद्र के घरवालों को दिए गए। इसके बाद वर पक्ष ने दो लाख रुपये व बाइक की मांग कर दी। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर रविंद्र की शादी दूसरी जगह करा दी गई। अब जब वे अपने रुपये व जेवरात वापस मांग रहे हैं तो रविंदर के घरवाले धमका रहे हैं। पीड़ित पिता ने कोर्ट में गुहार लगाई। न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन राठ के निर्देश पर रविंद्र, उसके पिता अमरचंद्र सोनी, मां शिवकुमारी, व बहन पूजा के खिलाफ जलालपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें