मुस्करा। उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को सुबह 8:30 बजे ताला लटका मिला। बीएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापिका का वेतन अग्रिम आदेश तक रोके जाने की कार्रवाई की है।
उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अवनी गुप्ता निर्धारित समय से रोजाना एक से दो घंटे देरी से पहुंचती हैं। अध्यापक उपस्थिति रजिस्टर में अपने मन मुताबिक समय डालकर हस्ताक्षर करते हैं। इसकी शिकायतें लगातार बीएसए को मिल रहीं थीं। वहीं सहायक अध्यापकों ने प्रधानाध्यापिका पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसी मामले में बीएसए आलोक सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अवनी गुप्ता के मासिक वेतन भुगतान में अग्रिम आदेशों तक रोक लगाते हुए साक्ष्यों सहित एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही खंड शिक्षाधिकारी को विद्यालय की स्थलीय जांच
कर साक्ष्यों सहित जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।