फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। बसवारी मार्ग पर प्राइवेट बस और आटो की टक्कर में घायल एक युवक ने कानपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन

थाना बिवांर के दोहरी निवासी रामकृपाल ने बताया कि उनका पुत्र पुष्पेंद्र कुशवाहा (19) गुरुवार को घर से चित्रकूट जाने के लिए निकला था। बताया गांव से पैदल भुगैचा गांव पहुंचा। वहां से आटो में बैठकर जाते समय रमना के निकट प्राइवेट बस से टक्कर हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
बताया सदर अस्पताल से रेफर होने पर उसे लेकर कानपुर हैलट जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पांच बहनें और तीन भाई हैं। वह भाइयों में सबसे बड़ा और अविवाहित था। वह पिता और भाइयों के साथ खेतिहर मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर हादसे में घायल आटो चालक भुगइचा गांव निवासी बरदानी कुशवाहा (25), रामदास कुशवाहा (21), परसाहा निवासी निर्भय (17), बाबूलाल (33) पूजा (33) व उनकी आठ माह की मासूम व मोहित (10) का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें