फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सप्ताह में तीन दिन पहली पत्नी के साथ रहेगा पति, चार दिन दूसरी के संग

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। दूसरी शादी और भरण-पोषण को लेकर चल रहा विवाद शनिवार को आखिरकार अनोखे समझौते के साथ सुलझ गया। अब पति फिरोज सप्ताह में तीन दिन पहली पत्नी अर्शी के साथ रहेगा जबकि चार दिन दूसरी पत्नी व परिवार के बीच बिताएगा। अर्शी ने भी इस व्यवस्था पर सहमति जताई।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के मोहल्ला विवेकनगर निवासी अर्शी ने पति पर दूसरी शादी करने और भरण-पोषण से मुकरने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की थी। उसके पिता अजीज अहमद ने आरोप लगाया था कि बेटी व बच्चों को साथ रखने के एवज में फिरोज 20 लाख रुपये मांग रहा है।
मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। समझौते के अनुसार फिरोज पहली पत्नी अर्शी को अलग किराये के मकान में रखेगा। साथ ही उसकी डिलीवरी, बच्चों के भरण-पोषण और अन्य जरूरी खर्चों की पूरी जिम्मेदारी उठाएगा। अरसी का 14 माह का एक बेटा है और वह वर्तमान में आठ माह की गर्भवती हैं। उधर थानाध्यक्ष निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत कराई गई। बाद में आपसी सहमति से समझौता हो गया। पति ने पहली पत्नी के साथ सप्ताह में तीन दिन रहने और उसके सभी जरूरी खर्च उठाने की सहमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें