फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दुष्कर्म के आरोपी की खंगाली जा रही कुंडली

Sat, 17 Jan 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो16एचएएमपी 19- पंचखुरा खुर्द में आरा मशीन को सीज करता वन विभाग। स्रोतः विभाग
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। वन विभाग की टीम ने रेप एवं धर्मांतरण का दबाव बनाने वाले आरोपी के पिता व परिजनों की अवैध संपत्तियों पर प्रशासन का शिकंजा कसने लगा है। इंडियन लॉज को बगैर मान्यता के संचालित करने पर सील किया गया, तो वहीं परिवार के नाम से चल रही आरा मशीन में छापा मारकर प्रतिबंधित लकड़ी पाए जाने पर उसे भी सील किया गया। मकान के कागजात भी खंगाले जा रहे है। मौलाना खान को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद धर्मांतरण का दबाव बनाने वाले मुख्य आरोपी अबान के पिता का लकड़ी का पुश्तैनी कारोबार है। कस्बे के साथ इनका कारोबार पंधरी,पचखुरा खुर्द सहित अन्य गांवों में चलता है। इस कारोबार को मुख्य आरोपी के परिजन संचालित करते हैं। शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने दोपहर बाद पचखुरा खुर्द में संचालित आरा मशीन पर छापा मारा। प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि टीम को आरा मशीन में 80 क्विंटल प्रतिबंधित नीम की लकड़ी मिली है। विभाग ने लकड़ी के साथ आरा मशीन को सील किया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41, 42 एवं 69 के अंतर्गत की गई है।
इस कार्रवाई के दौरान वन दरोगा अमित कुमार, वन रक्षक इश्तियाक खान, अनूप कुमार, भगवानदीन, रामगोपाल पाल आदि वनकर्मी मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ जिस इंडियन लॉज में दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर वीडियो बनाया गया, वह अवैध रूप से संचालित हो रहा था। ऐनुद्दीन उर्फ मौलाना खान के रसूख के आगे पुलिस हो या राजस्व विभाग, कोई भी कार्रवाई करने से बचता रहा है। यही वजह है कि बगैर मान्यता के इंडियन लॉज संचालित हो रहा था। नगर के लोगों का तो यहां तक कहना है कि एक कंपनी ने कुछ समय पहले तक इसे अपना गेस्ट हाउस बना रखा था। आधे हिस्से में लॉज चलता था। एसडीएम, नायब तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और लॉज को सील किया है।

फोटो16एचएएमपी 19- पंचखुरा खुर्द में आरा मशीन को सीज करता वन विभाग। स्रोतः विभाग

फोटो16एचएएमपी 19- पंचखुरा खुर्द में आरा मशीन को सीज करता वन विभाग। स्रोतः विभाग

फोटो16एचएएमपी 19- पंचखुरा खुर्द में आरा मशीन को सीज करता वन विभाग। स्रोतः विभाग

फोटो16एचएएमपी 19- पंचखुरा खुर्द में आरा मशीन को सीज करता वन विभाग। स्रोतः विभाग

फोटो16एचएएमपी 19- पंचखुरा खुर्द में आरा मशीन को सीज करता वन विभाग। स्रोतः विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें