फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बच्चों पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित

Sat, 13 Dec 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। शिक्षकों द्वारा बच्चों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने व उनसे अपनी गाड़ियां साफ कराने के आरोप में बीएसए ने कार्रवाई की है। शुक्रवार को उन्होंने संबंधित प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए अन्य दो शिक्षकों को नोटिस जारी की हैं। साथ ही मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी सरीला को सौंपी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र के सिलौली गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय मेंसोमवार को अभिभावकों ने घेराव कर प्रधानाध्यापक रामलखन सोनी सहित अध्यापक हरिमोहन व राजकुमार को विद्यालय से हटाए जाने की मांग की थी। अभिभावकों ने स्कूल में पढ़ाई न होने और बच्चों से अपनी गाड़ी साफ कराने एवं जाति पूछकर अभद्र टिप्पणी कर मारपीट करने का आरोप लगाया था। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार व पुलिस ने अभिभावकों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर उन्हें समझा-बुझाकर मामला शांत कराया था। ग्रामीणों ने डीएम काे संबोधित पत्र नायब तहसीलदार को देते हुए उक्त तीनों शिक्षकों को यहां से हटाए जाने की मांग की थी।
बीएसए आलोक सिंह ने बताया कि मामले में प्रधानाध्यापक रामलखन सोनी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए उन्हें उच्च प्राथमिक विद्यालय भवानी से संबद्ध किया गया है। साथ ही शिक्षक हरिमोहन व राजकुमार को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। साथ ही खंड शिक्षाधिकारी सरीला आशीष चौहान को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें