हमीरपुर। बिजली उपमंडल लंबलू के तहत रोपड़ी में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगेगा। छत्र में लगे 63 केवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाया गया है। इसकी क्षमता को 100 केवीए कर दिया गया है। इससे छत्र, हलाणा और रोपड़ी में करीब 200 उपभोक्ताओं को फायदा होगा। लंबे समय से चली आ रही कम वोल्टेज की समस्या का समाधान होगा।
जानकारी के मुताबिक काफी समय पहले छत्र में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इस ट्रांसफार्मर से हलाणा, छत्र और भिड़ा गांव के लोगों को बिजली की सप्लाई दी जाती है। समय के साथ बिजली उपभोक्ता बढ़े लेकिन ट्रांसफार्मर की क्षमता को अपग्रेड नहीं किया गया है। इस कारण यहां पर बिजली की समस्या उत्पन्न हो जाती थी। सर्दियों में बिजली की खपत बढ़ने से उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ता था। उपभोक्ता लंबे समय से समस्या का हल करने की मांग कर रहे थे।
लोगों को सुविधा देते हुए बिजली बोर्ड की ओर से छत्र में लगे 63 केवीए को 100 केवीए में अपग्रेड कर दिया। वहीं रोपड़ी में नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। इससे बिजली की समस्या हल होगी। बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बिजली सेवाएं मिलेंगी। बिजली उपमंडल लंबलू के एसडीओ ज्ञान चंद भाटिया ने बताया कि उपभोक्ताओं को बिजली सेवाएं बेहतर मिलें, इसके लिए बोर्ड प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि रोपड़ी में जल्द ही 63 केवीए ट्रांसफार्मर की सुविधा मिलेगी। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।