फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: स्वर्णकार समाज ने सीएम को भेजा पांच सूत्री मांग पत्र

विज्ञापन
फोटो- 18 एचएएमपी 18- राठ में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपते मंच के पदाधिकारी - फोटो : 1
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन तहसीलदार दिलीप कुमार को सौंपा। जिलाध्यक्ष प्रिंस सोनी ने बताया कि ज्ञापन स्वर्णकार समाज और सराफा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए था।
विज्ञापन

ज्ञापन में स्वर्ण कला बोर्ड के गठन की मांग की गई। साहूकारी लाइसेंस की व्यवस्था की भी मांग शामिल है। सुरक्षा की दृष्टि से शस्त्र लाइसेंस में प्राथमिकता देने को कहा गया। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के तहत सर्राफा व्यवसाय को स्वर्ण एवं रजत धातु के रूप में उपलब्ध कराने की मांग हुई। समाज ने लूट, चोरी व हत्या की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम और पीड़ितों की मदद की भी मांग की। इस दौरान बृजभूषण सोनी दाऊ, बृजेंद्र सोनी भोले, रोहित सोनी, किशन सोनी, रमाशंकर सोनी, संतोष सोनी और श्रीकांत सोनी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें