फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह साथ रखने के बाद युवती को छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। युवती को डेढ़ माह साथ रखने के बाद मारपीट कर छोड़ दिया गया। युवती ने असलहों के बल पर अगवा करने, शारीरिक शोषण करने व मारपीट कर बेहोशी हालत में छोड़ जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

झांसी जनपद के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र की युवती ने बताया कि पांच माह पहले एक रिश्तेदारी में कस्बा में आई थी। यहां स्यावरी गांव के एक युवक से जान पहचान हुई। दोनों के बीच बात होने लगी। युवक ने घर से भागने का दबाव बनाया। मना करने पर 26 नवंबर की रात युवक व उसके परिजन असलहों के बल पर उसे घर से उठा लाए। घर में रखे 53 हजार रुपये, सोने व चांदी के जेवर भी ले आए। बंगरा व स्यावरी गांव में कुछ दिन रखने के बाद उसे राठ के पठानपुरा गायत्री नगर मोहल्ले में किराये पर कमरा लेकर एक माह तक रखा। आरोप है कि इस दौरान युवक जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसे भूखा, प्यासा रखकर मारपीट की जाती रही। 30 जनवरी को आरोपी व उसके परिजनों ने मारपीट की। उसे बेहोशी की हालत में छोड़ रुपये व जेवर लेकर भाग गए। तब से सभी के मोबाइल बंद हैं। युवती ने सीओ कार्यालय में शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें