फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नहीं रुक रहा फर्जीवाड़ा एक जैसी फोटो अपलोड

Wed, 31 Dec 2025 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो30एचएएमपी04अपलोड फोटो का स्क्रीन शॉट। संवाद
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में मनरेगा का फर्जीवाड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अतरैया के बाद अब मुंडेरा में भी एक जैसी फोटो अपलोड करके मजदूरों के हक पर डाका डाला जा रहा है। निगरानी करने वाले बीडीओ एवं एपीओ मनरेगा इस पर रोक नहीं लगा पा रहे।
विज्ञापन



दो दिन पहले अतरैया ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना में फर्जीवाड़ा करते हुए एक जैसी फोटो मनरेगा साइट में अपलोड कर एक ही मजदूरों को दो कार्यों में कार्य करते हुए दर्शाया गया था। अभी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह मामला चर्चा में था कि अब मुंडेरा गांव में भी यह फर्जीवाड़ा देखने को मिका। मुंडेरा में मरघट से कल्लू चौहान के खेत तक जलरोक बांध एवं चकमार्ग कार्य कराया जा रहा है। मनरेगा साइट के अनुसार 28 दिसंबर को 66 मजदूरों को कार्य करते हुए दिखाया गया है। जबकि अपलोड फोटो में महज 10 से 12 महिलाएं व एक दो पुरुष नजर आ रहे हैं। जबकि मस्टर रोलों में अंकित मजदूरों में जेंडर फर्क साफ नजर आ रहा है। निगरानी करने वाले बीडीओ एवं एपीओ मनरेगा इस सबसे अंजान है। धरातल पर कार्य नजर नहीं आता है, लेकिन मजदूरों की मजदूरी फर्जी तरीके से निकालकर उसे डकारने का काम किया जा रहा है।
इसी तरह मौहर, चन्दौखी, सौंखर सहित जिन ग्राम पंचायतों में कार्य कर चल रहे है उनमें ज्यादातर में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। ग्राम प्रधान अनिरुद्ध सिंह का कहना है कि आरोप निराधार है। नियमानुसार मजदूरों को लगाकर कार्य कराए जा रहे हैं। खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार ने बताया कि अतरैया में कार्यों के मस्टररोल शून्य कर दिए गए। जिन ग्राम पंचायतों में अगर फर्जीवाड़ा किया गया, तो उन्हें भी शून्य घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें