फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के साथ की मारपीट

Sat, 26 Dec 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट मौदहा बांध में पेड़ों की सिंचाई में लगे पूर्व प्रधान को चार लोगों ने बुरी तरह से पीटा। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूर्व प्रधान को जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


कोतवाली के ददरी गांव निवासी पृथ्वीराज पुत्र दयाराम ने बताया कि मौदहा बांध में रोपित किए गए पेड़ों की सिंचाई का ठेका वह लिए है। आरोप लगाया कि बीते 22 दिसंबर को मौदहा बांध में तैनात एक अधिकारी ने सिंचाई में नियुक्त उसके मजदूर दशरथ निवासी छानी को पेड़ों की सिंचाई के दौरान गाली गलौज व मारपीट कर भगा दिया था।

जब उसने विरोध किया तो उसके साथ भी गाली गलौज करते हुए उल्टी सीधी बात करने लगे। अधिकारी उनसे खुन्नस मानते हैं। गुरुवार की रात करीब 9 बजे अधिकारी के गुर्गे उसके सिंचाई के पाइप ट्रैक्टर में लादकर ले जाने लगे। जब उसने पाइप ले जाने से मना किया तो उसे मारापीटा। उसके साथ मौजूद जितेंद्र, धर्मेंद्र और इकबाल को भी पीटा। कोतवाल जगदेव प्रसाद यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें