फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर की फायरिंग

Fri, 25 Dec 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिकासी थाने के एक गांव में दबंग ने घर में घुसकर महिला से छेड़खानी की। विरोध पर परिजनों के साथ हवाई फायरिंग भी की। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसपी, डीआईजी सहित उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है।  
विज्ञापन


महिला ने बताया कि गुरुवार सुबह 8 बजे वह घर के काम निपटा रही थी। उसी दौरान गांव का महेंद्र पुत्र झल्लू आया और बुरी नियत से उसे पकड़ कर छेड़खानी करने लगा, उसके कपडे़ फाड़ दिए। जब उसने विरोध किया तो उसे पीटना शुरू कर दिया। चिल्लाने पर जब उसका पति आया तो दबंग भाग खड़ा हुआ।

 महिला ने बताया कि कुछ देर बाद आरोपी युवक परिजनों के साथ उसके घर आया और गाली गलौच कर दहशत फैलाने को हवाई फायरिंग की। दबंगों ने उसके पति को भी पीटा। गांव के लोगों के आने पर आरोपी जान माल की धमकी देकर भाग गए। महिला ने बताया आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। उस पर जिला हिसार में आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाने के मुंशी विमलेश राजपूत ने बताया कि थाना इंचार्ज बाहर गए हैं। उनके पास तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें