फोटो- 20 एचएएमपी 03- तहसील परिसर में पानी की टंकी के अंदर से बंदरों को निकालते फायर ब्रिगेड की
मौदहा (हमीरपुर)। तहसील परिसर में बनी पानी की टंकी में तीन बंदरों के फंसने पर फायर ब्रिगेड ने उन्हें बचाकर बाहर निकाला। बंदरों के चीखने की आवाज सुनकर लोगों ने मामले की जानकारी एसडीएम करनवीर सिंह को दी गई। उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
फायर ब्रिगेड टीम ने टंकी पर चढ़कर उसका ढक्कन खोला। अंदर तीन बंदर लगातार चीख रहे थे। टीम के सदस्यों ने टंकी के अंदर रस्सी डाली जिसके सहारे तीनों बंदर बाहर निकल आए। बाहर निकलते समय तीनों बंदर टंकी के ऊपर मौजूद फायर ब्रिगेड के एक सिपाही के ऊपर चढ़ गए। सिपाही पहले से ही सतर्क था जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। रेस्क्यू के बाद तीनों बंदरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
सुबह तहसील परिसर में बनी पानी की टंकी के पास बंदरों के चीखने की आवाज सुनाई दी थी। जानकारी करने पर पता चला कि तीन बंदर टंकी के अंदर फंसे हुए हैं। फायर ब्रिगेड की मदद से तीनों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। - करनवीर सिंह, उपजिलाधिकारी मौदहा