फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को कुएं में फेंका, झोपड़ी में लगाई आग

विज्ञापन
अाग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्षेत्र के हुसैना गांव में खेतों की रखवाली कर रहे किसान को अज्ञात लोगों ने रजाई में लपेटकर जान से मारने की नियत से कुएं में फेंक दिया। साथ ही उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। इससे वहां रखा स्टार्टर, टीवी, दो हजार रुपये व दो मोबाइल जल गए। पीड़ित ने मामले की सूचना मुस्करा थाने में दी है।
विज्ञापन



मुस्करा थानाक्षेत्र के हुसैना गांव निवासी रामगोपाल यादव (48) ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात अपने खेत में फसल की रखवाली के लिए खेत में बनी झोपड़ी में सो रहा था। बताया कि उसकी 30 बीघे जमीन है। इसी से घर का गुजारा होता है। तभी देर रात तीन चार लोग आए और उसे रजाई में लपेटकर 40 फीट गहरे कुएं में जान से मारने की नियत से फेंक दिया। उसकी झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया। जहां रखा स्टार्टर, टीवी, दो हजार रुपये व दो मोबाइल जल गए।


ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल यादव ने बताया कि भोर होने पर जब लोग खेतों की ओर गए। तो कुएं के अंदर कराहने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने किसान को बाहर निकाला। कुएं में पानी होने व शरीर में रजाई लिपटी होने पर किसान बाल-बाल बच गए। किसान के मामूली चोटें आई हैं। हल्का इंचार्ज एसआई अनिल यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें